फरीदाबाद। भाजपा ग्रेटर फरीदाबाद के मंडल उपाध्यक्ष मनीष चौधरी ने अपने जन्मदिन पर ओमेक्स हाईट्स सोसाइटी सेक्टर 86 फरीदाबाद में मोदी जी के एक पेड़ माँ के नाम मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सम्मानित लोगो जिनमें वार्ड नंबर 35 के पार्षद सचिन शर्मा,मनोनीत पार्षद श्रीमती प्रियंका बिष्ट बुधानी,एडवोकेट मुक्ता राव (मेंबर यादव महिला महासभा), पावन शर्मा,अनुज त्यागी,श्रीमती किरन शर्मा (जो अति गरीब वर्ग के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने में निरंतर योगदान दे रही हैं) व बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाए। इस अवसर पर पार्षद सचिन शर्मा ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। प्रियंका बिष्ट बुधानी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। मनीष चौधरी ने कहा कि मेरा जन्मदिन का जश्न इस बार अनोखा और पर्यावरण के प्रति समर्पित है। मैने आज छायादार पौधे लगाकर प्रकृति और ममता को नमन किया है। मनीष चौधरी ने कहा कि जैसे माँ जीवन देती हैं वैसे ही पेड़ जीवन बचाते हैं। उन्होनें लोगों से आह्रवान किया हर व्यक्ति का जन्मदिन पर्यावरण का उत्सव बने।