नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

कार्यकर्ता संगठन के प्रत्येक कार्य को पूरी निष्ठा व समर्पण भावना से करें

शेयर करे :

भाजपा फरीदाबाद महानगर की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्याली चौक स्थित होटल शगुन गार्डन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फरीदाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने की, जबकि बैठक में मुख्य रुप से पूर्व मंत्री व बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, एनआईटी के विधायक सतीश फागना, महापौर प्रवीण जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गौड़, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, हुकमचंद भाटी सहित भाजपा फरीदाबाद महानगर के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह एवं जिला प्रभारी कमल यादव ने भारत माता और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित करके की। बैठक में जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का परम कर्तव्य है कि संगठन के प्रत्येक कार्य को पूरी निष्ठा, समर्पण और इमानदारी से करें। यही हमारी पहचान है और यही हमारी शक्ति है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और हर छोटा कार्यकर्ता भी इस संगठन की रीढ़ है। जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने बैठक में आए सभी शीर्ष भाजपा नेताओं को आश्वस्त करते हुए बताया कि पार्टी के सभी संगठनात्मक कार्यों को भाजपा फरीदाबाद महानगर के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पूर्ण रहेंगे।

बैठक में मुख्य वक्ताओं में सोहनपाल सिंह, अजय गौड़, कमल यादव, विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश
फागना, हुकम सिंह भाटी आदि ने अपने-अपने संबोधनों में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंनेे कार्यकर्ताओं को नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा सरकार पारदर्शी और जनसरोकार आधारित शासन दे रही है। प्रदेश के युवाओं को ‘बिन पर्ची, बिन खर्चीÓ नौकरी मिल रही हैं। जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के जन जन को सशक्त किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं के दम से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही संगठन की असली ताकत है। मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी कार्यकर्ता अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देकर इसे साकार करने का कार्य करें। जिला कार्यकारिणी की बैठक पांच सत्रों में चली, जिसमें विभिन्न पहलुओं और संगठनात्मक विषयों जैसे- संगठन की कार्यशैली, बूथ समिति एवं बीएलए-2 का गठन, जिला कार्यसमिति की बैठक, मंडल कार्यसमिति की बैठक, बीएलए-2 सम्मेलन, जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों का प्रशिक्षण आदि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें