नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

जन सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे :

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके कार्यालय पर आयोजित जन
सुनवाई कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। मुख्यमंत्री के कार्यालय ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस हमले को मुख्यमंत्री की हत्या की सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, राजकोट (गुजरात) निवासी 41 वर्षीय आरोपी सकरिया राजेशभाई
खिमजीभाई को हिरासत में लिया गया है और उससे खुफिया ब्यूरो (आईबी) और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि हमला सुबह करीब आठ बजकर 15 मिनट पर हुआ। पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के हाथ, कंधे और सिर में चोटें आई हैं। जांच से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह एक गंभीर हमला था और जानलेवा भी हो सकता था। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, हम आईबी, विशेष प्रकोष्ठ और खुफिया एजेंसियों के साथ संयुक्त पूछताछ कर रहे हैं। उस पर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चाकू से हमले के दो और आबकारी अधिनियम के तीन मामले शामिल हैं। हमला सिर्फ मुझ पर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा करने के हमारे संकल्प पर हुआ: सीएम रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान उन पर हुआ हमला लोगों की सेवा करने के उनके संकल्प को डिगाने का एक कायरतापूर्ण प्रयास है, लेकिन इससे उनका मनोबल नहीं टूटा है। बुधवार सुबह गुप्ता के कैंप कार्यालय में जन सुनवाई के दौरान उन पर हमला किया गया। हमले के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि जन सुनवाई कार्यक्रम पहले की तरह जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज सुबह जन सुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प को डिगाने के लिए किया गया एक कायराना प्रयास है। उन्होंने कहा, स्वाभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी, लेकिन अब बेहतर महसूस कर रही हूं। मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करती हूं कि कृपया मुझसे मिलने के लिए परेशान न हों।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद के विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का एक प्रेरणादायक अवसर प्राप्त

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज सेक्टर- 16 स्थित सागर सिनेमा कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में

हमसे संपर्क करें