
यात्रियों को हुई भारी परेशानी।
मंगलवार सुबह दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन (द्वारका-नोएडा/वैशाली) पर सिग्नलिंग सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं बाधित हो गईं। कई ट्रेनों के बीच लंबा समय अंतराल हो गया, जिससे स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई।
DMRC अधिकारियों ने एक घंटे में समस्या को हल कर सामान्य संचालन बहाल कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर DMRC ने लगातार अपडेट देते हुए यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की।