नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

निवेश के नाम पर 1,36,315/-रू की ठगी, साइबर थाना बल्लभगढ ने खाता उपल्ब्ध करवाने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार

शेयर करे :

फरीदाबाद:- बता दें कि साइबर थाना बल्लभगढ में गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद वासी एक महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसके ऑनलाइन रिव्यु करके पैसे कमाने बारे टेलिग्राम पर एक मैसेज आया। जिसके बाद उसे शेयर मार्केट में निवेश करके ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया गया और फिर उसने लालच में आकर 40 हजार रूपये ठगों के बताये गये खाता में डाल दिए। फिर उसे कहा गया की लाभ सहित पैसे निकाने के लिए पहले 96,315 रुपये खाता में डालने होंगे तथा ये पैसे डालने के बाद भी वह पैसे नहीं निकाल पा रही थी। जिसके लिए ठगों ने और पैसों की मांग की जिसपर उसने और पैसे देने से मना कर दिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ ने कार्रवाई करते हुए कैलास वासी रामदेवरा जिला जैसलमेर, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है।पूछताछ में सामने आया कि कैलास ने सतेन्द्र का खाता गंगा सिंह से लेकर आगे दिया था। सतेन्द्र व गंगा सिहँ को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी कैलास B.Sc. पास तथा बेरोजगार है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें