नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

सूरजकुंड मेला ग्राउंड में बनेगा हाई-टेक सांस्कृतिक मंच

शेयर करे :

25 करोड़ की लागत से बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का ओपन थिएटर, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा:

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेला ग्राउंड को जल्द ही एक नया पहचान मिलने वाली है। हरियाणा सरकार ने यहां एक हाई-टेक सांस्कृतिक मंच बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इस बहुउद्देश्यीय मंच के निर्माण पर करीब 25 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

पर्यटन मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि इस परियोजना से न केवल मेला ग्राउंड को नई पहचान मिलेगी बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का भी मार्ग प्रशस्त होगा। यह मंच लगभग 10,000 दर्शकों की क्षमता वाला होगा और इसमें अत्याधुनिक साउंड सिस्टम, एलईडी डिस्प्ले, वीआईपी गैलरी, वॉशरूम, स्टॉल्स और सुरक्षा के पूरे इंतजाम होंगे।

हर साल फरवरी में आयोजित होने वाले सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले को दुनिया भर से लोग देखने आते हैं। लेकिन अब सरकार चाहती है कि यह स्थान पूरे साल सांस्कृतिक गतिविधियों से गुलजार रहे। नृत्य, संगीत, थिएटर, कवि सम्मेलन, योग शिविर और युवाओं के लिए वर्कशॉप जैसी कई गतिविधियां यहां आयोजित की जाएंगी।

परियोजना को हरियाणा टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HTDC) की देखरेख में क्रियान्वित किया जाएगा। इसके लिए लैंड स्केपिंग, यातायात नियंत्रण, पार्किंग और स्थायी बुनियादी ढांचे पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

स्थानीय कलाकारों और स्कूलों के लिए यह मंच एक बड़ा अवसर होगा, जहां वे अपनी प्रतिभा देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत कर सकेंगे। इससे स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा, विशेषकर लाइटिंग, साउंड, इवेंट मैनेजमेंट और फूड सर्विस क्षेत्र में।

इस परियोजना से न केवल फरीदाबाद को सांस्कृतिक रूप से सशक्त किया जाएगा, बल्कि यह NCR क्षेत्र में पर्यटन का नया केंद्र भी बन सकता है। शहरवासियों ने इस फैसले का स्वागत किया है और मांग की है कि निर्माण कार्य पारदर्शिता से समय पर पूरा किया जाए।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें