नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

कला उत्सव में हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान के 10 विद्यालयों ने की प्रतिभागिता

शेयर करे :

पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय मोठूका, फरीदाबाद में दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हरियाणा सहित दिल्ली और राजस्थान के कुल 10 विद्यालयों जेएनवी फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, अलवर, नूंह, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी, दिल्ली-1, दिल्ली-2 से 154 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कला उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक गेल इण्डिया राकेश कुमार सिंह व हेड एच.आर. गेल इंडिया बिनय कुमार के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार यादव ने पुष्पगुच्छ और शाल ओढ़ाकर अतिथियों का स्वागत किया और प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। इस दो दिवसीय कला उत्सव में समूह नृत्य शास्त्रीय, लोक समूह नृत्य एकल नृत्य और थिएटर की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। प्रथम दिप नृत्य की सभी प्रतियोगिताएं तथा दूसरे दिन थियेटर की प्रतियोगिता आयोजित हुईं। सभी प्रतियोगिताओं में सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर भूपेंद्र मल्होत्रा, राजकुमार राठोड़ (शास्त्रीय गायक- जयपुर घराना), मुकेश कुमार निदेशक- मुकेश भाटी अभिनय स्कूल फरीदाबाद ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

कला उत्सव में शास्त्रीय एकल नृत्य में जेएनवी फरीदाबाद ने प्रथम स्थान, जेएनवी पानीपत ने द्वितीय और जेएनवी जाफरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में जेएनवी रेवाड़ी ने प्रथम, जेएनवी फरीदाबाद ने द्वितीय और जेएनवी सोनीपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एक अन्य समूह नृत्य शास्त्रीय में जेएनवी फरीदाबाद, जेएनवी सोनीपत और जेएनवी पानीपत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। थियेटर प्रतियोगिता में जेएनवी रेवाड़ी प्रथम, जेएनवी अलवर द्वितीय और जेएनवी फरीदाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। उप-प्राचार्य सतीश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें