नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

इंदाना गांव में पुलिस पार्टी पर हमले के मामले में 13 गिरफ्तार

शेयर करे :

जिले के पुन्हाना थाना क्षेत्र के इंदाना गांव में शनिवार को पंजाब से लाई गई एक संदिग्ध गाड़ी के मामले की जांच करने पहुंची तावडू और पुन्हाना सीआईए स्टाफ की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया और हवाई फायरिंग तक की। इस दौरान कई पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए और चार-पांच पुलिसकर्मी चोटिल हो गए।

जितेंद्र राणा उप-पुलिस पुलिस अधीक्षक पुन्हाना से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस टीम जैसे ही इंदाना गांव में मुख्य आरोपी और पूर्व जिला पार्षद आज़ाद पुत्र सुबे खान के घर पहुंची तो आज़ाद ने पुलिस पार्टी को देखते ही जान से मारने की नीयत से उन पर सीधा फायर किया और मौके से फरार हो गया। घर पर मौजूद महिलाओं व अन्य ने पुलिस दल से मारपीट एवं अभद्रता की और देखते ही देखते बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस दल पर पथराव शुरू कर दिया।

स्थिति बिगड़ते देख आरोपियों के समर्थकों ने हवाई फायरिंग भी की। पुलिस के वाहनों पर पत्थर बरसाए गए और उन्हें नुकसान पहुंचा। पुलिस ने हालात को काबू करने के लिए अतिरिक्त बल मौके पर तैनात किया और दोबारा रेड की गई। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को हिरासत में लिया। इनमें शौकीन, यूनुस, जावेद, नासिर, हाफिज, रिहान, मुस्ताक, अजहरुद्दीन, युसूफ, वाजिद, नाईमा, शाहीना और नजमा शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना बिछौर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाओं को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जबकि 10 पुरुष आरोपियों को अदालत में पेश कर उनमें से कुछ आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। रेड के दौरान पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और 5 जिंदा रौंद भी बरामद किए हैं। आरोपी आज़ाद व उसके अन्य साथी इस मामले में मुख्य भूमिका निभा रहे थे। इन पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। अतिरिक्त पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सोहना के गांव खेड़ला की बेटी तानिया रोहिल्ला ने यूपीएससी की परीक्षा में 915वीं रैंक हासिल कर परचम लहराया है। तानिया ने यह मुकाम अपनी

अरावली पहाड़ी से सटे गांव खेड़ला के आबादी क्षेत्र में इन दिनों तेंदुआ बार-बार दिखाई दे रहा है। तेंदुआ गांव के तालाब में प्यास बुझाने

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

हमसे संपर्क करें