नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बहराइच में तेंदुए के हमले में 4 वर्षीय बच्ची की मौत

शेयर करे :

बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के एक गांव में तेंदुए के हमले से चार वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के ग्राम पंचायत रमपुरवा के मुखिया फार्म गांव निवासी मनोज की बच्ची अनुष्का (चार वर्ष) बृहस्पतिवार शाम को घर के बाहर आंगन में खेल रही थी, तभी गन्ने के खेत से निकलकर आया तेंदुआ उसे मुंह में दबोचकर भाग निकला।

परिजन व ग्रामीण शोर मचाते हुए पीछे दौड़े तो तेंदुआ बच्ची को घर से करीब 50 मीटर दूरी पर छोड़कर नहर की झाड़ियों में छिप गया। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार के लोग घायल बच्ची को गोद में लेकर अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एक परिजन ने बताया कि बच्ची के गले और नाक पर जख्म दिख रहे थे। निशानगाड़ा वन रेंज के क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया कि तेंदुए के हमले से बच्ची की मौत हुई है। देर रात वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
उन्होंने बताया कि विभाग ने मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। चार टीमें निरंतर निगरानी कर रही हैं। ग्रामीणों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। उधर, पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें