नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

तिगांव में HPL फाउंडेशन द्वारा 550 छात्राओं को वितरित किए गए स्वेटर

शेयर करे :

पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तिगांव में HPL फाउंडेशन के सौजन्य से 550 छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। इस अवसर पर HPL फाउंडेशन की ओर से प्रियंका विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के सूत्रधार अध्यापक देवेंद्र गौड़ ने बताया कि HPL फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से अनेकों राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए स्वेटर , स्कूल बैग वितरण , आर, ओ प्लांट व शौचालय निर्माण जैसे सामाजिक सरोकार के कार्य निरंतर किए जा रहे है। इस प्रकार के प्रयासों से जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ आवश्यक सुविधाएँ भी उपलब्ध हो पाती हैं।

इस अवसर पर HPL फाउंडेशन की प्रतिनिधि प्रियंका ने कहा कि HPL फाउंडेशन का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों तक सहायता पहुँचाना है क्योंकि शिक्षा तभी सार्थक होती है जब कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए। फाउंडेशन भविष्य में भी राजकीय विद्यालयों में इसी प्रकार सहयोग करता रहेगा, ताकि बेटियाँ आत्मविश्वास के साथ अपनी शिक्षा जारी रख सकें।
विद्यालय इंचार्ज अर्चना दहिया ने HPL फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से छात्राओं का मनोबल बढ़ता है और वे और अधिक उत्साह एवं लगन के साथ अध्ययन करती हैं।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और छात्राओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। इस अवसर पर अर्चना दहिया (विद्यालय इंचार्ज), सुखविंद्र गौड़, शिवदत्त दीक्षित, विभा सिंह, पूनम, नीरज, राखी, सीमा, सुनीता, सुदेश, दीप्ति, अर्चना, सतीश रोहिल्ला आदि शिक्षक मौजूद रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें