नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

पॉक्सो आरोपी 85 वर्षीय बुजुर्ग की अलप्पुझा जिला जेल में पिटाई

शेयर करे :

अलप्पुझा जिला कारागार में एक कैदी ने पॉक्सो (बच्चों के यौन अपराधों से संरक्षण) मामले के 85 वर्षीय एक आरोपी की कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपी ने कहा कि उसने इसलिए ऐसा किया क्योंकि वह दो बेटियों का पिता है। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना 31 दिसंबर, 2025 और एक जनवरी, 2026 की मध्यरात्रि में उस समय हुई जब कुछ घंटे पहले ही दोनों विचाराधीन कैदियों को जेल लाया गया था।

अधिकारी ने बताया कि चोरी और झगड़ों में शामिल रहने के आरोपी कैदी (39) को जब यह पता चला कि 85 वर्षीय व्यक्ति पॉक्सो अधिनियम के तहत एक मामले में आरोपी है तो उसने उसे पीट दिया। उन्होंने कहा, हमने जेल के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज से घटना की पुष्टि की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पॉक्सो मामले के आरोपी के चेहरे पर चोटें आईं और उसके दांतों में दर्द था लेकिन बाद में वह ठीक था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में 39 वर्षीय कथित हमलावर ने दावा किया कि वह दो बेटियों का पिता है और इसी कारण उसने पॉक्सो मामले के आरोपी की पिटाई की। अधिकारी ने बताया कि 39 वर्षीय कैदी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें