नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

खुद को पुलिसकर्मी बता मांगी फिरौती, गिरफ्तार

शेयर करे :

फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में अपराध शाखा बार्डर की टीम ने अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ज्ञानचंद वासी धीरज नगर ने थाना पल्ला में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका छोटा भाई पिंटू उसके साथ रहता है वह किसी काम से शहर से बाहर गया हुआ था, 16 अगस्त को शाम के समय जब पिंटू के पास कॉल किया तो उसने कॉल नही उठाया तथा बार बार कॉल करने के बाद एक व्यक्ति ने कॉल उठाया और बोला कि वह पुलिस कांस्टेबल बोल रहा है, उसके भाई को अवैध कट्टा के केस में बंद करेंगे, भाई को छुडवाना है तो 8000 रुपये लेकर नया पुल सरस्वती कॉलोनी के पास आ जाओ। जिस शिकायत पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता के मद्देनजर अपराध शाखा बॉर्डर को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। जिसपर अपराध शाखा बार्डर की टीम ने राजेश निवासी सरस्वती कॉलोनी फरीदाबाद व दीपक निवासी जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि 16 अगस्त को पिंटू अपने गांव बिहार से फरीदाबाद आया था तथा जब वह बाईपास रोड नया पुल सेक्टर-37 पर ऑटो से उतरा तो आरोपी राजेश व
दीपक ने उसका अपहरण कर लिया तथा उसको मोटरसाइकिल पर बैठाकर राजेश के मकान सरस्वती कॉलोनी पर ले गये। जहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया तथा अपने आपको पुलिस कर्मचारी बताकर फिरौती के लिए शिकायतकर्ता के पास फोन कर दिया। दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें