दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की सर्कल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की सर्कल कार्यालय में बैठक हुई, इसमें अलग-अलग इलाकों से चार उपभोक्ताओं की गलत बिजली बिलों की शिकायतें पहुंचीं। कार्यकारी अभियंता उर्मिला रानी ने एक सप्ताह के अंदर शिकायतों के निपटारे का आदेश दिया। दयालपुर गांव निवासी मुनीष ने कार्यकारी अभियंता को बताया कि उसका 52 हजार रुपये का बिजली बिल आया है। गलत बिजली बिल को ठीक करवाने के लिए बदरौला उपमंडल कार्यालय में शिकायत दी थी, लेकिन शिकायत के बावजूद उनका बिजली बिल ठीक नहीं हुआ। इसी तरह मुजेड़ी गांव से ओमपाल अपने गलत बिजली बिल की शिकायत लेकर पहुंचा। उनका 79हजार रुपये का गलत बिजली बिल आया है। उन्होंने बदरौला उपमंडल कार्यालय में शिकायत दी थी। फिर भी शिकायत का समाधान नहीं हुआ। इसके अलावा बुआपुर गांव से शीला देवी भी अपने गलत बिजली बिल की शिकायत लेकर पहुंचीं। उन्होंने कार्यकारी अभियंता को बताया कि 68 हजार रुपये का गलत बिजली बिल आया है। शिकायत के बावजूद उनका बिजली ठीक नहीं हुआ है।कार्यकारी अभियंता ने बदरौला उपमंडल अधिकारी सात दिन के अंदर शिकायतों को दूर करने का आदेश दिया। ग्रेटर फरीदाबाद कार्यकारी अभियंता के पास एक शिकायत आई IMT स्थित ग्रेटर फरीदाबाद कार्यकारी अभियंता कार्यालय में भी उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अभियंता पंकज पवार ने की। इसमें धीरज नगर निवासी शिव कुमार ने कार्यकारी अभियंता को बताया कि उसका गलत बिजली बिल आया है। शिकायत करने के बावजूद उसका बिजली बिल ठीक नहीं हुआ है। फोरम की बैठक की जानकारी देने के लिए SDO कार्यालय में लगवाए गए जाएंगे नोटिस: कार्यकारी अभियंता उर्मिला रानी ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठकों के बारे में जानकारी से अवगत करवाने के बारे में उपमंडल कार्यालयों में नोटिस लगवाए जाएंगे। यह बैठक हर मंगलवार को सेक्टर-23 स्थित सर्कल कार्यालय के अलावा ओल्ड फरीदाबाद कार्यकारी अभियंता के सेक्टर-15ए स्थित कार्यालय और ग्रेटर फरीदाबाद कार्यकारी अभियंता के आईएमटी स्थित कार्यालय में
होती है।