नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

J.C. Bose  विश्वविद्यालय द्वारा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन

शेयर करे :

Faridabad: J.C. Bose  विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के चिकित्सा केंद्र द्वारा मेट्रो अस्पताल, फरीदाबाद के सहयोग से आज मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर का संचालन मेट्रो अस्पताल से डॉ. विद्दुर आर्य, मनोचिकित्सक, डॉ. प्रियंका, स्त्री रोग विशेषज्ञ और पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य फोकस तनाव प्रबंधन पर स्वास्थ्य वार्ता रही।
विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकुर शर्मा की देखरेख में आयोजित इस सत्र में शैक्षणिक और व्यक्तिगत वातावरण में विद्यार्थियों के समक्ष आने वाली मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों को संबोधित किया गया। सत्र के दौरान चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को चिंता, चिड़चिड़ापन एवं ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई जैसे तनाव के शुरुआती लक्षणों को पहचानने के महत्व पर बल दिया और इसके प्रभाव को कम करने के लिए व्यावहारिक रणनीतियाँ साझा कीं। इनमें माइंडफुलनेस तकनीक, प्रभावी समय प्रबंधन, नियमित शारीरिक गतिविधि और आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य सहायता लेने का परामर्श दिया गया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने में संतुलित जीवनशैली की भूमिका पर भी प्रकाश डाला और मनोवैज्ञानिक सहायता लेने से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए खुलकर बातचीत करने को प्रोत्साहित किया। सत्र के दौरान छात्रों ने चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ, विश्वविद्यालय ने समग्र स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक निःशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन भी किया। शिविर में डॉ. प्रियंका द्वारा छात्राओं और महिला कर्मचारियों को व्यक्तिगत परामर्श प्रदान किया, महत्वपूर्ण महिला स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर मार्गदर्शन दिया। शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच जैसे रक्तचाप जांच, ब्लड शुगर परीक्षण और ईसीजी शामिल रही। लगभग 200 विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने शिविर में हिस्सा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें