नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बल्लभगढ़ के Auditorium में जल्द शुरू होगी बुकिंग

शेयर करे :

नगर निगम बल्लभगढ़ जॉन के जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदोरिया ने आज बल्लभगढ़ के नवनिर्मित ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा के अलावा पार्षद योगेश शर्मा, पार्षद महेश गोयल, पार्षद सोनू वैष्णव ,पार्षद रवि भगत, ज्ञानेंद्र भारद्वाज ,मंडल अध्यक्ष गौरव विरमानी और पीडब्ल्यूडी के जेई अरुण भी मौजूद रहे। जॉइंट कमिश्नर करण सिंह ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बल्लभगढ़ विधानसभा में अंबेडकर चौक के पास बनाए ऑटोटोरियम का लोकार्पण किया था,आज स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ इसका अवलोकन किया है । उन्होंने कहा कि यह भविष्य के लिए शहर के लोगों द्वारा किए जाने वाले सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

जल्द ही निगम द्वारा इसमें आयोजनों के लिए बुकिंग व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी,उसी के मध्यनजर आज यहां दौरा किया गया है। इस मौके पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया है और पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है , उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास को लेकर पूर्व में परिवहन मंत्री और बल्लभगढ़ से विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने सरकार के समक्ष जो भी मांग रखी ,सरकार ने वो पूरी करने का काम किया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें