नवीनतम पोस्ट

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की

फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद जसवंत पवार सैनी द्वारा होली

Iran के गेराश क्षेत्र में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का

हरियाणा में संगठन विस्तार पर काम कर रही है आम आदमी पार्टी : पं. राजेंद्र शर्मा

शेयर करे :

Faridabad – आम आदमी पार्टी की जिलास्तरीय एक बैठक रविवार को हरियाणा महिला विंंग की प्रदेश उपाध्यक्ष नीतू मान के सेक्टर-14 स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री पं. राजेंद्र शर्मा ने की, जबकि बैठक में रुप से लोकसभा अध्यक्ष अमन गोयल व जिलाध्यक्ष रविन्द्र फौजदार उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री पं. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी समूचे हरियाणा में लोगों को संगठन से जोडऩे का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले एक माह के दौरान फरीदाबाद में बड़े स्तर पर पार्टी का विस्तार होगा। पार्टी हरियाणा में संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है और कर्मठ व मेहनती कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस सरकार में विकास केवल कागजों तक सिमटा हुआ है, जबकि जमीनी स्तर पर लोग सरकार की नीतियों से त्राहि-त्राहि करने को मजबूर है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है, आज लोग भाजपा को सत्ता सौंप अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोडऩे का काम करे। बैठक में ओबीसी सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विरेंद्र तंवर, दिनेश भारद्वाज प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी, भीम यादव प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी, देवराज गौड ओबीसी ज्वाइंट सेक्रेटरी, अल्पसंख्यक मोर्चा से बीएस चावला, ओबीसी सीनियर वाइस चेयरमैन मामचंद, एसके बंसल उपाध्यक्ष व्यापार सैल प्रदेश, राजेश, रजीपाल झा सहित अनेकों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद जसवंत पवार सैनी द्वारा होली के पावन अवसर पर अपने क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों के सम्मान में एक विशेष

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने वित्तमंत्री के रूप में मुख्यमंत्री

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को वन विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर मंदिर परिसर में किए गए अवैध निर्माण

हमसे संपर्क करें