नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

मकानों के मुआवजे की मांग पर गांव अनंगपुर में हुई पंचायत

शेयर करे :

फरीदाबाद की अरावली में बसे गांव अनंगपुर में रविवार को दोबारा से पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस पंचायत में कई यूनियन के बड़े नेता शामिल हो रहे है। लोगो की मांग है की सरकार उनको ठोस सबूत दे,तभी वो धरना खत्म करेंगे। अनंगपुर संघर्ष समिति ने बताया कि अनंगपुर गांव में हुई तोड़-फोड़ के बाद ग्रामीणों का धरना जारी है। कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने कहा कि सीएम नायब सैनी के आश्वासन के बाद सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति) ने गांव का दौरा किया था। इस दौरान सीईसी के सदस्य ने लोगों को अपनी जमीनों के दस्तावेज पेश करने की बात कही थी। जिस पर लोगों ने भी दस्तावेज दिखाने पर सहमति जताई थी।


लोगों का कहना है कि कुछ समय बाद सीईसी के सदस्य अधिकारियों के साथ गांव में पहुंचे थे व जिन घरों को तोड़ा गया है, उनका मलबा हटाने के निर्देश दे रहे थे। इसके बाद गांव के लोगों ने मिलकर उन घरों के बाहर की धरना देने का निर्णय लिया है। लोगों ने कहा कि जब तक उनको सरकार से कोई ठोस सबूत नहीं मिल जाता है कि उनके घरों को नहीं तोड़ा जाएगा। तब तक उनका धरना जारी रहेगा। 13 जुलाई को हुई थी महापंचायत गांव अनंगपुर मे कई मकानों पर की गई कार्रवाई को लेकर गांव के लोगों ने 13 जुलाई को एक महापंचायत की थी, जिसमें सरकार को 30 दिन का समय देकर कानून में संशोधन करने और तुरंत प्रभाव से अध्यादेश लाने की मांग रखी थी। इसके अलावा लोगों ने मांग की थी कि सरकार उन मकानों का मुआवजा राशि दे, जो वन विभाग की टीम ने तोड़ दिए है। गांव की 4500 एकड़ के रकबे में से 2000 एकड़ वन विभाग अपने हिस्से में ले और 500 एकड़ जमीन गांव के इस्तेमाल के लिए छोड़ी जाए। विरोध के बाद रोकी तोड़फोड़ की कार्रवाई अभी तक अरावली पर्वत श्रृंखला में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वन विभाग और नगर निगम मिलकर अब तक 200 छोटे- बड़े निर्माण को गिरा चुका है। वन विभाग ने नगर निगम फरीदाबाद की टीमों के साथ मिलकर यह कार्रवाई की है। लेकिन गांव अनंगपुर में भारी विरोध के बीच तोड़-फोड़ को रोकना पड़ गया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें