ग्रेटर फरीदाबाद में तीन सेक्टरों में जलभराव की समस्या से राहत देने के लिए बूस्टिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसे लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सितंबर में योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-76, 77 और 78 के कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के दौरान तीन-तीन दिन पानी सड़कों पर जमा रहा, जिससे सेक्टर वासियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। सेक्टरों में आबादी बढ़ने के बाद समस्या और बढ़ने की संभावना है। जिसे देखते हुए एचएसवीपी की ओर से तीन आधुनिक बूस्टिंग स्टेशन बनाने के लिए टेंडर जारी किया गया है।
इनका निर्माण 14 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बूस्टिंग स्टेशन न केवल जलभराव की समस्या को कम करेंगे, बल्कि पानी आपूर्ति व्यवस्था को भी बेहतर बनाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि यह बूस्टिंग स्टेशन अत्याधुनिक तकनीक से बनाए जाएंगे, जिनमें उच्च क्षमता वाले पंप और आधुनिक नियंत्रण प्रणाली होगी। इनके माध्यम से पानी का दबाव और प्रवाह नियंत्रित रहेगा, जिससे दूरस्थ इलाकों तक भी समान रूप से पानी पहुंच सकेगा। साथ ही, बरसाती पानी की निकासी तेज गति से हो सकेगा।
सेक्टरों में जलभराव होने से सड़कों भी जल्दी टूटने लगती है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। बूस्टिंग स्टेशन बनने से पानी निकासी की समस्या का समाधान होगा और सड़के लंबे समय तक चलेगी। जानकारी के मुताबिक ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-76, 77 और 78 के कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के दौरान तीन-तीन दिन पानी सड़कों पर जमा रहा, जिससे सेक्टर वासियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। सेक्टरों में आबादी बढ़ने के बाद समस्या और बढ़ने की संभावना है। जिसे देखते हुए एचएसवीपी की ओर से तीन आधुनिक बूस्टिंग स्टेशन बनाने के लिए टेंडर जारी किया गया है।