नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

DPS ग्रेटर फरीदाबाद में जेनसिस 2.0 का किया आयोजन

शेयर करे :

DPS ग्रेटर फरीदाबाद में जेनेसिस 2.0 बॉन्ड्स आफ जौय 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें नए अभिभावकों को स्कूल के शैक्षणिक वातावरण से अवगत कराया गया। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉक्टर बिंदु शर्मा, हेडमिस्ट्रेस ऋतु जैन व संजना महाजन ने बच्चों के साथ अभिभावकों का गर्म जोशी से स्वागत किया।

ऋतु जैन ने अभिभावकों को स्कूल की शैक्षणिक उपलब्धियां से अवगत कराया। वहीं प्रिंसिपल डॉ बिंदु शर्मा ने बताया कि डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद विद्यार्थियों को परंपराओं से जोड़े रखते हुए संस्कारों के साथ आधुनिक शिक्षा प्रदान करता है। उन्होंने अभिभावकों को अवगत कराया कि डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद आज के प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में विद्यार्थियों को किस तरह से चुनौतियों के लिए उनके सर्वांगीण विकास पर कार्य करता है। केवल किताबी ज्ञान नहीं बल्कि अन्य संसाधनों के जरिए विद्यार्थियों को संपूर्ण जानकारी व शिक्षा देना डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद की विशेषताओं में शामिल है। इस मौके पर अभिभावकों ने स्कूल की साइंस लैब, रोबोटिक लैब सहित अन्य स्थान का दौरा किया। स्कूल के माहौल को देखकर अभिभावक काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और बच्चों ने जमकर तालियां बटोरी। इस दौरान न केवल अभिभावकों ने बल्कि बच्चों ने भी खूब मस्ती की।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

हमसे संपर्क करें