नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

अशोक मेमोरियल स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर का आयोजन

शेयर करे :

अशोक मेमोरियल पब्लिक स्कूल के संस्थापक स्व. गिरधारी लाल सचदेवा की पुण्यतिथि पर विद्यालय परिसर में वार्षिक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्त्री रोग जांच के तहत 125 महिलाओं की मेमोग्राफी की गई। शिविर में नेत्र रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग एवं हृदय रोग विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएँ दीं। इस आयोजन को फोर्टिस हॉस्पिटल और राजीव गांधी कैंसर संस्थान का सहयोग प्राप्त हुआ।
शिविर में रक्तदान कैंप भी आयोजित किया गया, जिसमें 90 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। वहीं, दिव्यांगजन को 8 ट्राइसाइकिल, 10 व्हीलचेयर, वॉकर और क्लच वितरित किए गए। इस दौरान मोतियाबिंद रोगियों के लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन की भी नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन विनोद सचदेवा और मैनेजर श्रीमती गीता सचदेवा ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर चेयरमैन सचदेवा ने कहा कि स्व. गिरधारीलाल सचदेवा पर्यावरण प्रेमी थे। उनकी स्मृति में हर वर्ष ‘तरु भेंटÓ कार्यक्रम के तहत पौधारोपण व पौधों का वितरण किया जाता है। इस वर्ष लगभग 1400 पौधे आसपास के क्षेत्रों में वितरित और रोपित किए गए।

मैनेजर गीता सचदेवा ने बताया कि विद्यालय में संचालित माता संतोष देवी सिलाई केंद्र के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण देकर प्रमाण पत्र और सिलाई मशीनें प्रदान की जाती हैं। इस वर्ष भी 20 महिलाओं को मशीनें भेंट की गईं। अवसर पर आए सभी अतिथियों को पौधे और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल ममता सिंह, मैनेजिंग कमेटी के सदस्य गण प्रेम सागर, प्रमोद सचदेवा, स्नेह सचदेवा तथा प्रतिमा ओबेरॉय, विभूति जस्सल, प्रीति तनेजा सहित वॉरियर्स क्लब के सदस्य मनोज जैन, अनुराग गर्ग, अजय गुप्ता, पुष्पेंद्र खरबंदा और समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

हमसे संपर्क करें