दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पाेरेशन ने सोमवार को किराए में बढ़ोतरी की, यात्रा की दूरी के आधार पर यह बढ़ोतरी एक रुपए से चार रुपए के बीच है। संशोधित शुल्कों से सामान्य दिनों में शून्य से दो किलोमीटर तक की दूरी के लिए किराया 10 रुपए से बढ़कर 11 रुपए हो गया है, जबकि 32 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए किराया 60 रुपए से बढ़कर 64 रुपए हो गया है।
मेट्रो में 12 से 21 किलोमीटर की यात्रा के लिए किराया 40 रुपए से बढ़कर 43 रुपए हो गया है और 21 से 32 किलोमीटर की दूरी के लिए नया किराया पहले के 50 रुपए के मुकाबले 54 रुपए हो गया है। नए नियमों के अनुसार 32 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए अब 50 रुपए के बजाय 54 रुपए देने होंगे, जबकि 12 से 21 किलोमीटर के लिए पहले किराया 30 रुपए था, जिसे अब 32 रुपए कर दिया गया है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी पांच रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।