
2026 से लागू होगी नई मूल्यांकन प्रणाली।
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 से बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की घोषणा की है। नई प्रणाली में कॉनसेप्ट-बेस्ड प्रश्न, केस स्टडी और प्रोजेक्ट-आधारित मूल्यांकन को शामिल किया जाएगा।
CBSE के अनुसार, छात्रों की क्रिटिकल थिंकिंग और समस्या-समाधान क्षमता का आकलन करना अब प्रमुख लक्ष्य होगा। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप है, जो छात्रों को केवल रटने के बजाय व्यावहारिक ज्ञान पर फोकस करने की सलाह देती है।
नई प्रणाली में प्रश्नपत्रों में MCQs और विश्लेषणात्मक प्रश्नों का प्रतिशत बढ़ा दिया जाएगा। इसके अलावा, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में वैकल्पिक विषयों की सुविधा भी मिलेगी।
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव लंबे समय में छात्रों के कौशल विकास में सहायक होगा।