नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कृष्णपाल गुर्जर करेंगे तीन खेल महोत्सव का शुभारम्भ

शेयर करे :

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर पूरे देश के साथ-साथ जिला फरीदाबाद में भी 29 से 31 अगस्त 2025 तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला के अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने दी।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में दिनांक 29 अगस्त 2025 (पहला दिन) को सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर, फरीदाबाद में कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि एवं शपथ ग्रहण से होगी। इसके साथ ही हॉकी मैच और एथलेटिक्स इवेंट्स का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर होंगे।

विशेष अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री हरियाणा राजेश नागर, विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक धनेश अदलखा और विधायक सतीश कुमार फागना उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन खेल परिसर, सेक्टर-12 फरीदाबाद में ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा “Magic of Meditation in Sports” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के सभी खेल केंद्रों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसी दिन इंडोर स्टेडियम सेक्टर-31 में बास्केटबॉल एवं तलवारबाजी के मैच भी होंगे।

इसी क्रम में 31 अगस्त को खेल परिसर, सेक्टर-12 फरीदाबाद में साइक्लोथॉन रैली का आयोजन जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री भारत सरकार कृष्णपाल गुर्जर होंगे। विशेष अतिथि के रूप में विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक धनेश अदलखा और विधायक सतीश कुमार फागना कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम जिले में खेलों को प्रोत्साहित करने एवं खिलाड़ियों को प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

हमसे संपर्क करें