नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad : St. Columbus School के प्रांगण में हर्षोल्लास से मनाया गणेश चतुर्थी का पर्व

शेयर करे :

सेंट कोलंबस स्कूल, दयालबाग, फरीदाबाद में 28 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की निदेशिका महोदया श्रीमती संगीता भाटी जी द्वारा भगवान गणेश जी की पूजा- अर्चना से की गई । विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी गणपति की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान श्री गणेश को समर्पित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सर्वप्रथम प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा एक संवाद-आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्राथमिक कक्षा की अध्यापिका ने कक्षा पंचम की छात्रा अनन्या, कुनिशा के साथ वार्तालाप के माध्यम से अन्य बच्चों को गणेश चतुर्थी की पूजा और भगवान गणेश से संबंधित पौराणिक कथा की जानकारी दी गई। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने भगवान गणेश जी की बाल लीलाओं पर आधारित एक सुंदर नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें बच्चों की भाव-भंगिमा और समर्पण ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके पश्चात कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने ऊर्जावान ‘गणपति डांस’ प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति में जोश, उत्साह और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। विद्यालय की निदेशिका महोदया श्रीमती संगीता भाटी जी ने बच्चों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ देते हुए भगवान श्री गणेश द्वारा अपने माता-पिता के प्रति समर्पण की कथा सुनाई। उन्होंने बच्चों से कहा कि उन्हें भी भगवान गणेश की तरह अपने माता-पिता और गुरुओं का सम्मान करना चाहिए, तभी वे जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उनकी प्रेरणादायक बातों ने सभी बच्चों को बहुत प्रभावित किया।

अंत में इस पावन अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री ऋषि चौधरी जी ने बच्चों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश को बुद्धि, विवेक, ज्ञान और शुभारंभ का प्रतीक माना जाता है। वे हमें सिखाते हैं कि हर कार्य की शुरुआत सकारात्मक सोच, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ करनी चाहिए। उन्होंने अपनी प्रेरणादायक बातों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। गणेश चतुर्थी का यह विशेष आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक था, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करना था।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें