नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Ballbagrah सेक्टर-25 चुंगी से लेकर सेक्टर-56 तक बनेगी स्मार्ट रोड:- धीरेंद्र खड़गटा निगम आयुक्त

शेयर करे :

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने आज वार्ड 1 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वार्ड स्थानीय पार्षद मुकेश डागर सहित अधिकारीगण मौजूद रहे। उन्होंने वार्ड की गलियों की साफ सफाई व्यवस्था से लेकर कूड़ा उठान प्वाइंटों का निरीक्षण किया।
इस दौरान सफाई विंग के अधिकारियों ने गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के लगभग 30 हजार रुपए के चालान भी काटे गए।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देश में हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान चला हुआ है, उसी के मद्देनज़र फरीदाबाद शहर में आधारभूत ढाँचे के विकास, स्वच्छता तथा नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में वार्ड 1 में बल्लभगढ़ सेक्टर-25 स्थित चुंगी से लेकर सेक्टर-56 तक एक आधुनिक स्मार्ट रोड का निर्माण किया जाएगा।

यह सड़क न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि आस-पास के क्षेत्रों से गुजरने वाले हजारों वाहनों के लिए भी सुगम और सुरक्षित मार्ग प्रदान करेगी। स्मार्ट रोड परियोजना के तहत सड़क को मजबूत आधार, सुंदर डिवाइडर, बेहतर स्ट्रीट लाइटिंग, पैदल पथ, वर्षा जल निकासी एवं यातायात के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा।

स्मार्ट रोड का चौड़ीकरण और मज़बूत निर्माण के साथ साथ आधुनिक स्ट्रीट लाइटें और सोलर लाइटिंग की व्यवस्था के साथ
सुचारु यातायात हेतु स्पष्ट रोड मार्किंग की जाएगी। स्मार्ट रोड में पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित फुटपाथ और जलभराव की समस्या के लिए विशेष ड्रेनेज सिस्टम सहित हरियाली को बढ़ावा देने हेतु सड़क किनारे वृक्षारोपण किया जाएगा।

पानी निकासी की बड़ी समस्या का होगा समाधान

वार्ड के पार्षद मुकेश डागर ने निगम आयुक्त का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सेक्टर-56 के मोड़ पर बरसाती पानी भरने की समस्या जी वर्षों से बनी हुई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नई सीवर लाइन डाली जाएगी। उन्होंने बताया कि निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को उपरोक्त कार्यों का एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम फरीदाबाद का लक्ष्य है कि इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को जल्द ही एक सुगम, सुरक्षित और सुंदर स्मार्ट रोड का लाभ मिल सके।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें