Faridabad :- फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा साइबर ठगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कडी में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शाहरुख (28) वासी मंगल बाजार रोड नजदीक बाल निकेतन स्कुल, साउथ दिल्ली व यशु वन (22) वासी संगम विहार दिल्ली व अब्दुल हक वासी गांव डासना, गाजियाबाद का नाम शामिल है।
आरोपियों पूछताछ में सामने आया कि वे साकेत में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर के लिए SIM व कॉलिंग के लिए डाटा उपलब्ध करवाते थे और जब ठगों द्वारा किसी के कार्ड से सामान ऑर्डर किया जाता था तो ये दोनों ऑर्डर को फर्जी पता से प्राप्त करते और समान बेचकर प्राप्त पैसे में से अपना हिस्सा रखकर कॉल सेंटर मालिक को दे देते थे। कॉल सेंटर मलिक सहित 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
उन्होंने आगे बताया की मामले के संबंध में गांव शाहपुरा, बल्लभगढ वासी एक व्यक्ति की शिकायत पर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए वेबसाइट पर डाटा भरने उपरांत 29,425/-रू की ठगी करने बारे साइबर थाना बल्लभगढ में अभियोग दर्ज किया गया। आरोपी शाहरूख व यशु वन को माननीय न्यायलय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है वहीं अब्दुल हक को जेल भेजा गया है।