नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

अवैध नशा बेचने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 21 किलो 920 ग्राम गांजा बरामद

शेयर करे :

Faridabad : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने कार्रवाही करते हुए 21.920 किलोग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 अगस्त को अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए राजकुमार (30) वासी गांव मलेहाबाद जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश हाल इंद्रा कॉम्प्लेक्स, फरीदाबाद को 21.920 किलोग्राम गांजा सहित सेक्टर 17 बाईपास पुल के पास से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना खेडीपुल फरीदाबाद में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 21.920 किलोग्राम गांजा लखनऊ से 1,50,000/-रू में खरीद कर लाया था, जिसको बेचता। आरोपी फरीदाबाद में ही एक दवाई की फैक्ट्री में काम करता है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें