नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

घर में चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, खरीदा था चोरी का मंगलसुत्र

शेयर करे :

Faridabad:- फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर 85 की टीम ने घर में चोरी करने के मामले में एक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृष्ण खत्री वासी कृष्णा कॉलोनी गाँव भूपानी फरीदाबाद ने थाना भूपानी में दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह 4 जुलाई को अपने परिवार के साथ नेपाल गया था। 18 जुलाई को जब घर पर वापिस आकर देखा तो पाया की कोई नामालूम व्यक्ति घर से आभुषण, नगदी व एक मोबाईल फोन चोरी करके ले गया था। जिस शिकायत पर थाना भूपानी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाही करते हुए सुखदेव सिंह (35) वासी कल्याणपुरी, दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि सुखदेव ने चोरी किया हुआ मंगलसुत्र आदित्य व राहुल से 35 हजार में खरीदा था। जिसको पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी आदित्य व राहुल को पहले गिरफ्तार करके एक अंगुठी, एक नोज पिन, एक जोडी कान की बालिया व एक फोन बरामद किया जा चुका है। सुखदेव कल्याणपुरी दिल्ली में कार वाशिंग का काम करता है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें