नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

वायु प्रदूषण से दिल्ली वासियों की आयु आठ वर्ष घटी!

शेयर करे :

यदि राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के वर्तमान स्तर जारी रहते हैं, तो यहां के निवासियों की औसत जीवन
प्रत्याशा में 8.2 वर्षों की कमी आ सकती है। शिकागो विश्वविद्यालय की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
एयर क्वालिटी लाइफ इंडेक्स (एक्यूएलआई) शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है, जहां सूक्ष्म कण प्रदूषण (पीएम2.5) का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) में निर्दिष्ट सीमा से 20 गुना अधिक है।

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में दिल्ली में पीएम 2.5 की औसत सांद्रता 111.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई, जो कि डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्दिष्ट पांच माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की सीमा से 22 गुना अधिक है। जहरीली हवा के कारण जीवन प्रत्याशा में सबसे अधिक गिरावट का सामना दिल्लीवासियों को करना पड़ रहा है, जो वैश्विक स्तर पर किसी भी अन्य शहर की तुलना में सबसे अधिक है।

रिपोर्ट में गंगा के मैदानी इलाकों को लेकर दावा किया गया है कि यह क्षेत्र अब भी दुनिया का सबसे प्रदूषित
इलाका है, जहां वायु प्रदूषण से संबंधित स्वास्थ्य जोखिम सबसे ज्यादा देखे जा रहे हैं। विशेषज्ञों ने कहा है कि
राजधानी में वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को नियंत्रित करना,
औद्योगिक प्रदूषण पर रोक और पड़ोसी राज्यों में पराली जलने की समस्या का समाधान आवश्यक है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद के विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का एक प्रेरणादायक अवसर प्राप्त

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज सेक्टर- 16 स्थित सागर सिनेमा कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में

हमसे संपर्क करें