नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

मुख्यमंत्री के आह्वान पर FIA ने आरंभ किया स्वच्छता अभियान

शेयर करे :

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आह्वान पर जिले में सफाई व्यवस्था में सुधार लाने हेतु फरीदाबाद
इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए इस मुहिम में अपनी सहभागिता निभाना आरंभ कर दिया है। इस मुहिम में एसोसिएशन के प्रधान राज भाटिया, उपप्रधान शम्मी कपूर एवं पूर्व प्रधान बलदेव राज भाटिया ने अपना योगदान आरंभ करते हुए जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई अभियान आरंभ किया।
इस मुहिम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एसोसिएशन के प्रधान राज भाटिया ने कहा कि संगठन सरकार द्वारा जारी योजनाओं, नीतियां एवं विचारधारा को अपने सदस्यों, श्रमिकों तथा आमजन तक पहुंचाने हेतु तत्पर है, जिसके अंतर्गत संगठन सरकार द्वारा जारी समाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता निभा रहा है। इस स्वच्छता अभियान में मुख्य भूमिका निभा रहे एसोसिएशन के उपप्रधान शम्मी कपूर ने कहा कि सरकार द्वारा जारी स्वच्छता अभियान 11 सप्ताह चलने की आशा है, किंतु यह मुहिम तभी सफल होगी, जब इसमें आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

कपूर ने बताया कि उनके संस्थान द्वारा सेक्टर 24 में सफाई व्यवस्था सुचारू बनाने हेतु निजी एवं प्रशासनिक स्तर पर प्रयास जारी है। कपूर ने बताया कि एसोसिएशन एवं उनका समूह जिले में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक विपुल गोयल के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में अपने श्रमिकों तथा स्टाफ के सहयोग से अभियान को सफल बनाने हेतु प्रयासरत रहेगा।

इस स्वच्छा अभियान में शामिल एसोसिएशन के पूर्व प्रधान बलदेव राज भाटिया ने कहा कि यह स्वच्छता अभियान की सफलता सभी वर्गो भागीदारी बिना संभव नहीं। ऐसे में संगठन द्वारा नैतिक जिम्मेदारी को पूर्ण करते हुए इस मुहिम में श्रमिक,स्टाफ एवं आमजन को जागरूक करने हेतु संगठन प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आह्वाहन पर जिला प्रशासन ने जिला उपयुक्त विक्रम सिंह की अगुवाई में सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने एवं उसमें सुधार लाने के लिए संगठन की कार्यकारणी एवं आम सदस्य तत्परता से कार्यरत है। भाटिया ने बताया कि फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उतरी भारत का मुख्य औद्योगिक संगठन है। ऐसे में सरकार, प्रशासन एवं सदस्यों को एक कड़ी के रूप व्यवस्थित करना संगठन हेतु गर्व का विषय है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सिटी प्रैस क्लब फरीदाबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला पत्रकार, महिला चिकित्सक, महिला

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल ने भरोसेमंद हेल्थकेयर सेवा प्रदाता के तौर पर अपनी सफल पारी का जश्न मनाते हुए, हेरिटेज मोटरिंग क्लब ऑफ इंडिया (एचएमसीआई) के

हमसे संपर्क करें