नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बिजली संसाधनों में सुधार को लेकर मंत्री राजेश नागर सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित अमल के निर्देश

शेयर करे :

हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने आज अपने निवास भतोला पर बिजली संबंधी शिकायतों को दूर करने और आपूर्ति में सुधार के लिए बिजली निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मंत्री राजेश नागर ने स्पष्ट कहा कि बिजली संबंधी शिकायतों को तुरंत प्रभाव से दूर करने के लिए अधिकारी तैयार रहें और बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए भी आवश्यक संसाधन विकास के प्रोजेक्ट बनाएं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को सुविधा देने के लिए तैयार है, इसमें प्रशासन सहयोग करे।

यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी जानबूझकर लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को फील गुड कराने के लिए शासन और प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं । यही कारण है कि जनता को भाजपा का राज अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि संसाधन सुधार के क्षेत्र में हम काफी आगे बढ़े हैं लेकिन अभी और सुधार की गुंजाइश है।

मंत्री राजेश नागर ने अपने पास आईं शिकायतों के बारे में अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें तुरंत प्रभाव से दूर करने के लिए निर्देश दिए। वहीं अन्य शिकायतों के मामले में संसाधन विकसित करने के निर्देश भी दिए। इस बैठक में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल, कार्यकारी अभियंता पंकज पवार, SDO बदरौला अंकित मित्तल, SDO खेड़ी सुनील चावला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर के खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां के युवा उभरते पहलवान कुशाल

हमसे संपर्क करें