फरीदाबाद/ महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा सार्वजानिक श्री गणेश उत्सव गाँधी कॉलोनी स्थित समुदाय भवन में 26 अगस्त से 31 अगस्त तक बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। मंडल द्वारा 30 अगस्त को सत्यनारायण महापूजा का आयोजन पंडाल में किया गया। महापूजा मंडल के कार्यकर्ता उदय भान एवं सुनीता देवी द्वारा की गई. महापूजा करते हुए रवि गोसावी ने बताया की हमारे हिंदू धर्म में भगवान विष्णु जी की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। खासतौर पर जब आप किसी विशेष अवसर पर भगवान विष्णु जी का पूजन अपनी पूरी श्रद्धा भाव से करते हैं तब विष्णु भगवान की विशेष कृपा दृष्टि प्राप्त होती है। इसलिए हर महीने की एकादशी, बृहस्पतिवार और पूर्णिमा तिथि को भगवान विष्णु जी का पूजन व कथा करनी चाहिए। सत्यनारायण की कथा यानी भगवान विष्णु जी की पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि इससे सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि इसका व्रत करने से भगवान विष्णु हमारे सारे कष्टों को हर लेते है। इसलिए घर की शांति और सुख- समृद्धि के लिए भगवान सत्यनारायण की पूजा विशेष लाभकारी होती है। महापूजा सम्पूर्ण होने पर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को सूजी के हलवा का प्रसाद भी वितरित किया गया जिसे खास तोर पर मंडल महापूजा के लिए बनाता है।
मुख्य अतिथि राज कुमार वोहरा ने कहा की इस पावन अवसर पर, जब हम श्री गणेश उत्सव और सत्यनारायण महापूजा के समापन की ओर बढ़ रहे हैं, मैं आप सभी का हृदय से स्वागत और अभिनंदन करता हूँ। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, हमारी एकता और हमारी सामूहिक श्रद्धा का प्रतीक है।
महाराष्ट्र मित्र मंडल ने जिस समर्पण और उत्साह से इस कार्यक्रम को साकार किया है, वह वास्तव में सराहनीय है। हर कार्यकर्ता, हर सहयोग, और हर श्रद्धालु ने इस आयोजन को अपने भाव और सेवा से जीवंत बनाया है। मैं विशेष रूप से उन सभी परिवारों का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपनी भागीदारी से इस उत्सव को और भी गरिमामय बनाया। सत्यनारायण महापूजा के अवसर पर मंडल के दिनेश मेस्त्री ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना नहीं है, बल्कि समाज में सद्भाव, श्रद्धा और एकता का संदेश फैलाना भी है। सत्यनारायण भगवान की पूजा हमें जीवन में धैर्य, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। मंडल द्वारा हर वर्ष इस आयोजन को और अधिक भव्य बनाने का प्रयास किया जाता है, ताकि अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें और पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।”
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंडल की यह परंपरा आगे भी इसी श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी रहेगी। पूजा में मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र पांचाल, यशवंत पांचाल, रविन्द्र पांचाल, रवि पांचाल, दिनेश मेस्त्री, नेहा मेस्त्री, विनय पांचाल, अक्षय, रोहित, शेखर, कर्ण शर्मा, सचिन, उदय भान, सागर कुलकर्णी एवं मंडल के सभी करता उपस्थित रहे।