नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

विधायक क्षेत्र के विकास पर ध्यान दे औरशहर की दुर्दशा सुधारने के लिए कार्य करे :विजयप्रताप

शेयर करे :

Faridabad : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी विजय प्रताप सिंह ने रविवार को बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की गांधी कालोनी में दुर्दशा का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ये रोड स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का हिस्सा है। उसके बावजूद बुरी तरह टूटी हुई है पास ही स्मार्ट सिटी गांव फतेहपुर चंदीला है वहां भी हालत खराब है पीछे रेलवे रोड पर निरंतर सीवर का पानी बहता रहता है पिछले 11 वर्षों से रेलवे स्टेशन बन रहा है । वो अब तक इनके गुरु के कई बार बयान देने के बाद भी अभी तक नहीं बन पाया है लोगों को सुविधाएं मिले ,इस ओर इनका ध्यान नहीं है। स्मार्ट सिटी में जलभराव, टूटी सडक़ें , जाम हुए सीवर ,गंदगी के ढेरों से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है लोगो की सेहत से भी खिलवाड़ हो रहा है हालात बद से बदत्तर हो रहे हैं।

वह लोगों में जागरूकता लाने के लिए और सरकार काम करे इसके लिए निरंतर प्रयासरत्त रहेंगे ओर जरूरत पड़ी तो पुरी कांग्रेस को सडक़ों पर लाएंगे, ताकि लोगों को राहत मिल सके। पत्रकारों के सवालों के जवाब में विजय प्रताप सिंह ने कहा कि विधायक को बडख़ल विधानसभा के भूगोल और इतिहास की जानकारी नहीं है। जिसके चलते गाहे बगाहे वह अपने गुरू पर अटैक कर जाते हैं की उन्हें तो अभी 10 महीने ही हुए है लेकिन उनके गुरु को तो सत्ता में लगातार 11 साल हो गए है इसलिए वो 11 साल के हिसाब की बात बताए सैक्टर-46 की रोड़ 2006-2007 में वन विभाग की जमीन होते हुए भी जनहित में चौधरी महेंद्र प्रताप के कार्यकाल में बनवाई गई थी। जो पिछले कई सालों से टूटी हुई थी वो अब जाकर बार बार माँग करने के बाद रिपेयर हुई है जिसका विधायक कह रहे है की उन्होंने बनवायी ऐसे बेसुध बयानबाज़ी से बचने की सलाह उन्होंने विधायक को दी। राजनीति इनके लिए दुकान हो सकती है तभी बार बार ये कह रहे है की विपक्ष की दुकान बंद हो गई है लेकिन हमारा मानना है कि राजनीति सेवा का माध्यम है दुकानदारी नहीं बेहतर है विधायक काम पर ध्यान दे ।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें