नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

खेलों से ही बनेगा स्वस्थ और अनुशासित भारत : कृष्ण पाल गुर्जर

शेयर करे :

हॉकी के जादूगर और भारत रत्न मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आज फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर से एक भव्य साइक्लोथॉन यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा प्रातः 10 बजे आरंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, समाजसेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिकों ने भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, फिटनेस की महत्ता को रेखांकित करना और नशा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश देना रहा।

इस अवसर पर भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने न केवल कार्यक्रम में शिरकत की, बल्कि स्वयं भी साइक्लोथॉन यात्रा में भाग लेकर युवाओं को प्रेरित किया। उनके साथ बड़खल विधायक धनेश अदलखा, NIT फरीदाबाद विधायक सतीश कुमार फागना भी मौजूद रहे।

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि “युवा राष्ट्र’ की रीढ़ हैं। यदि युवा खेलों से जुड़ेंगे तो उनका जीवन अनुशासित बनेगा और वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे। खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक मजबूती और सकारात्मक सोच भी प्रदान करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संकल्प है कि देश और प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है, और इस दिशा में युवाओं की भागीदारी सबसे अहम है।”

उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2014 में महात्मा गांधी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण का आह्वान किया था। उन्होंने स्वच्छता अभियान का शुभारंभ कर समाज में जागरूकता फैलाई और यह संदेश दिया कि गांधीजी का सपना बिना जनभागीदारी के पूरा नहीं हो सकता। इसी तरह नशा मुक्त भारत का सपना भी तभी साकार होगा जब समाज के सभी वर्ग मिलकर आगे आएँ।

उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया और कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा समाज में सकारात्मकता और अनुशासन लेकर आते हैं, जिससे न केवल उनका व्यक्तिगत जीवन सुधरता है बल्कि परिवार और समाज भी प्रगति की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार 11-सप्ताहीय “हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान” के अंतर्गत सफाई अभियान शुरू किया गया है और यह अभियान 11 सप्ताह तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विविध गतिविधियां आयोजित होंगी। उन्होंने सभी जिलावासियों से आह्वान किया कि वे “स्वच्छ हरियाणा- स्वच्छ फरीदाबाद” के निर्माण में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल तथा बल्लभगढ़ से सोहनपाल छोकर, DC विक्रम सिंह, ADC सतबीर मान, SDMअमित कुमार, प्रधान जिला परिषद विजय, खेल अधिकारी आशा, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी से बिजेंद्र सोरोत, मारवाड़ी युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष विमल खंडेलवाल, जय सेवा फाउंडेशन से शाखा अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें