नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

कांग्रेस पार्टी में मिलता है कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान : बलजीत कौशिक

शेयर करे :

Faridabad: कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित सैकड़ों लोगों ने आज जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी में शामिल होने वालों में नगर निगम के वार्ड नंबर-10 से आजाद उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़े आकाश चतुर्वेदी, विजयपाल, अजय कुमार, बसंत कुमार, सुज्जन, ऋषभर आहुजा, दिलीप यादव व अन्य लोगों को जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि कांग्रेस में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलता है, आज ऐसे अनेकों उदाहरण है, जिन्होंने कार्यकर्ता के रुप में पार्टी से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की और आज पार्टी में उच्च मुकाम हासिल करके जनता जनार्दन के हक-हकूक की आवाज बुलंद कर रहे है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में कांग्रेस पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है, हर कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। बलजीत कौशिक ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, आज लोग बुनियादी सुविधाओं को लेकर त्रस्त है और सरकार में मंत्री जनप्रतिनिधि कागजों में विकास की बातें कर रहे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि इस सरकार का दोहरा चेहरा उजागर हो सके और आने वाले समय में इस सरकार का देश-प्रदेश से सूपड़ा साफ किया जा सके। इस मौके पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, रिंकू चंदीला, बिजेंद्र मावी, सुनील मान, विनोद कौशिक चेयरमैन विचार विभाग HPCCआदि मौजूद थे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें