नवीनतम पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्रेस वार्ता करते

होली भारत के सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है,

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने

बिहार के सभी वोटरों को मिलेंगे नए मतदाता पहचान पत्र: आयोग

शेयर करे :

निर्वाचन आयोग बिहार में मतदाता सूची को लेकर जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य के पूरा होने के
बाद राज्य के सभी मतदाताओं को नए मतदाता पहचान पत्र जारी करने की योजना बना रहा है। अधिकारियों ने कहा कि नए मतदाता पहचान पत्र कब जारी किए जाएंगे, इस पर निर्वाचन प्राधिकरण द्वारा अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। अधिकारियों ने कहा कि बिहार के प्रत्एक मतदाता को एक नया मतदाता पहचान पत्र जारी करने की योजना है, लेकिन यह प्रक्रिया कब और कैसे पूरी की जाएगी इस पर अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। जब मतदाताओं को गणना प्रपत्र दिए गए तो उनसे भरे हुए दस्तावेज अपनी नवीनतम तस्वीर के साथ जमा करने को कहा गया। नई तस्वीर का उपयोग रिकॉर्ड को अद्यतन करने और नए मतदाता पहचान पत्र जारी करने के लिए किया जाएगा।

1 August को प्रकाशित बिहार की मसौदा मतदाता सूची के अनुसार राज्य में 7.24 करोड़ मतदाता हैं। अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी और राज्य में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की संभावना है। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है और उससे पहले नए सदन का गठन करना होगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार अब तक गणना फॉर्म भरने वालों में से 99 प्रतिशत ने अपने दस्तावेज जमा कर दिए हैं।

लगभग 30,000 लोगों ने मतदाता सूची में शामिल होने के लिए याचिका दायर की है क्योंकि उनके नाम मसौदा सूची से गायब थे। इसके अलावा बिहार पहला राज्य बन गया है जहां मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर भीड़ भाड़ कम रखने के लिए युक्तिकरण प्रक्रिया के तहत प्रति मतदान केंद्र मतदाताओं की संख्या 1500 से घटाकर अधिकतम 1200 कर दी गई है। युक्तिकरण के कारण, राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या 77,000 से बढ़कर 90,000 हो गई है। युक्तिकरण प्रक्रिया अंतत: पूरे भारत में लागू की जाएगी। पिछले लोकसभा चुनाव में देश में 10.5 लाख मतदान केंद्र थे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद जसवंत पवार सैनी द्वारा होली के पावन अवसर पर अपने क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों के सम्मान में एक विशेष

अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बढ़ते संघर्ष ने

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन जगाधरी में एक भावुक व सम्मानजनक माहौल के बीच पुलिस विभाग के

हमसे संपर्क करें