नवीनतम पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्रेस वार्ता करते

होली भारत के सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है,

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने

PM Modi ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी उत्पादों के गौरव पूर्वक इस्तेमाल की अपील की

शेयर करे :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर रविवार को देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों का
गौरवपूर्वक इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने स्थानीय उत्पादों के खुलकर इस्तेमाल (Vocal for Local) के मंत्र पर जोर देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मार्ग विकसित भारत बनाने में मददगार साबित होगा। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि जीवन की हर जरूरत में सबकुछ स्वदेशी होना चाहिए। मोदी अमेरिका की ओर से भारतीय वस्तुओं पर 50 percent शुल्क लगाए जाने के बाद देश के आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता पर लगातार जोर दे रहे हैं। देश के विभिन्न भागों में गणेश उत्सव, दुर्गा पूजा और दीपावली उत्सव के आगमन के अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों को त्योहारों के दौरान उपहार, कपड़े, सजावट की वस्तुएं या अन्य कोई चीज खरीदते समय स्वदेशी उत्पादों को नहीं भूलना चाहिए।

उन्होंने कहा, गर्व से कहो यह स्वदेशी है, गर्व से कहो यह स्वदेशी है, गर्व से कहो यह स्वदेशी है। हमें इसी भावना के साथ आगे बढ़ना है। एक ही मंत्र है वोकल फॉर लोकल , एक ही रास्ता है आत्मनिर्भर भारत, एक ही
लक्ष्य है विकसित भारत। मोदी ने कहा कि रामायण और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम अब दुनिया के हर कोने
तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि इस महीने की शुरुआत में कनाडा के मिसिसागा में भगवान राम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। उन्होंने बताया कि इसी महीने रूस के बेहद ठंडे इलाके व्लादिवोस्तोक में एक अनोखी प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें रूसी बच्चों ने रामायण के विभिन्न विषयों पर बनाए गए चित्र प्रदर्शित किए। उन्होंने कहा, दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भारतीय संस्कृति के प्रति बढ़ती जागरूकता देखकर वाकई बहुत खुशी होती है। प्रधानमंत्री ने बरसात के मौसम में प्राकृतिक आपदाओं के कहर पर भी चिंता व्यक्त की।

मोदी ने कहा, इस मानसून में, प्राकृतिक आपदाएं देश की परीक्षा ले रही हैं। उन्होंने कहा, कहीं मकान तहस-नहस हो गए, कहीं खेत जलमग्न हो गए, बड़ी संख्या में परिवार बर्बाद हो गए। कहीं पुल पानी के तेज बहाव में बह गए, सड़कें बह गईं, लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया। इन घटनाओं ने हर भारतीय को दुखी किया है। प्रधानमंत्री ने बचाव अभियान के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और सुरक्षाबलों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, जहां भी संकट आया, NDRF-SDRF के हमारे जवानों और अन्य सुरक्षाबलों ने लोगों को बचाने के लिए दिन-रात काम किया।

जवानों ने प्रौद्योगिकी की भी मदद ली। थर्मल कैमरे, लाइफ डिटेक्टर, खोजी कुत्तों और ड्रोन निगरानी की मदद से राहत कार्यों में तेजी लाने की कोशिश की गई। मोदी ने कहा, इस दौरान, हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाई गई और घायलों को हवाई मार्ग से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया गया। आपदा के समय सशस्त्र बल मदद के लिए आगे आए। स्थानीय निवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों, प्रशासन सभी ने संकट की इस घड़ी में हरसंभव प्रयास किया। मैं उन सभी देशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस कठिन समय में मानवता को प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि बाढ़ और बारिश से हुई तबाही के बीच जम्मू कश्मीर ने दो बेहद खास उपलब्धियां भी हासिल की हैं। उन्होंने कहा, इन पर ज्यादा लोगों का ध्यान नहीं गया। लेकिन आपको इन उपलब्धियों के बारे में जानकर खुशी होगी। पुलवामा के एक स्टेडियम में रिकॉर्ड संख्या में लोग इकट्ठा हुए।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद जसवंत पवार सैनी द्वारा होली के पावन अवसर पर अपने क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों के सम्मान में एक विशेष

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

हमसे संपर्क करें