नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

संगठन सृजन अभियान के तहत लोगों से मिले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंश वत्स

शेयर करे :

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंश वत्स फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र पलवल जिले के सुल्तानपुर गांव में पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत मोहित गुर्जर द्वारा आयोजित बैठक में पहुंचे। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव जवाहर ठाकुर व फरीदाबाद कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष विशाल पांडे भी मुख्य रूप से मौजूद थे। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंश वत्स ने वहां के लोगों की समस्या सुनी एवं संगठन सृजन अभियान के तहत लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोडऩे का प्रयास किया।

लोगों ने उन्हें बताया की सुल्तानपुर गांव में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। और प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा मंत्रियों ने इसकी पूरी तरह से अनदेखी कर रखी है। यहां पर सडक़ों का बुरा हाल है और पशुपालकों को आवारा पशुओं की समस्याओं से झूझना पड़ रहा है। नील गाय का भी आंतक है जो फसलों को नुक्सान पहुंंचा रही है। उन्होनें बताया कि गांव से अस्पताल लगभग 10 किलोमीटर दूर पड़ता है जिस कारण वहां पहुंचने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने ग्रामीणों की बात सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं को हाईकमान तक पंहुचा दिया जाएगा और उसके निराकरण के लिए उचित कदम उठाए जाएगें।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें