नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बारिश में टायफाइड का बढ़ा खतरा, बच्चों पर अधिक असर

शेयर करे :

बरसाती मौसम में गंदे पानी और दूषित खानपान से टायफाइड का खतरा तेजी से बढ़ गया है। शहर के एकॉर्ड अस्पताल में रोजाना 10 से 15 मरीज टायफाइड के लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकतर मरीज बच्चे हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

अस्पताल के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. राम चंद्र सोनी ने बताया कि बारिश के दिनों में पानी और भोजन की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। टायफाइड दूषित पानी या ठीक से न पके भोजन के सेवन से फैलता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, कमजोरी, दस्त या कब्ज, भूख कम लगना और शरीर में दर्द शामिल हैं। समय पर इलाज न मिलने पर यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।

डॉ. सोनी ने लोगों को सलाह दी कि बरसात के दिनों में सड़क किनारे या खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें। पानी को हमेशा उबालकर या फिल्टर कर ही पिएं। सब्जियों और फलों को अच्छी तरह धोकर ही सेवन करें। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, इसलिए उन्हें विशेष सावधानी की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि बुखार लगातार बना रहे या पाचन संबंधी परेशानी हो तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें और जांच कराएं। समय पर इलाज से टायफाइड पूरी तरह ठीक हो सकता है। बारिश के इस मौसम में सावधानी ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें