नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से फरीदाबाद हाई अलर्ट पर : डीसी विक्रम सिंह

शेयर करे :

उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि आने वाले 24 घंटे फरीदाबाद जिले के लिए बेहद संवेदनशील हैं। हथनीकुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है। ऐसे हालात में जिला प्रशासन ने सभी विभागों को हाई अलर्ट मोड पर रखा है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

14 गांवों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने की तैयारी तेज


उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में आई बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है जिसको देख प्रशासन पहले से ही तैयारियों में जुट गया है। जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि बसंतपुर, किदावली, लालपुर, महावतपुर, राजपुर कलां, तिलोरी खादर, अमीपुर, चिरसी, मंझावली, चांदपुर, मोठूका, अरुआ, छांयसा और मोहना आदि गांवों में बाढ़ का गंभीर खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और आज शाम तक अपने घरों को छोड़कर प्रशासन द्वारा निर्धारित चिन्हित सुरक्षित ठिकानों पर चले जाएं। उन्होंने सभी ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने साथ कीमती सामान, आवश्यक दस्तावेज़ एवं पशुओं को भी प्रशासन द्वारा चिहनहित सुरक्षित स्थलों पर लेकर चले जाए।

प्रशासन द्वारा सेफ हाउस और राहत केंद्रों की स्थापना


डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि प्रभावित गांवों और बस्तियों के लिए राजकीय विद्यालयों, सामुदायिक केंद्रों और पंचायत भवनों को सेफ हाउस के रूप में चिन्हित किया गया है। यहां भोजन, पानी, बिजली, दवाइयां और रहने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रशासन की टीमें लगातार इन केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं।

अपनी और परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, जिला प्रशासन ने जारी की सावधानियां


जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि संभावित बारिश और बढ़ते जलभराव की स्थिति को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोग आज शाम तक अपने घर छोड़कर चिन्हित सुरक्षित स्थलों पर चले जाएं। प्रशासन ने सलाह दी है कि लोग अपने साथ आवश्यक सामान, दवाइयां और महत्वपूर्ण दस्तावेज अवश्य लेकर जाएं तथा पशुओं को भी सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाने की व्यवस्था करें। डीसी ने कहा कि बारिश या जलभराव के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और बिजली उपकरणों एवं खुले तारों से दूरी बनाए रखें। प्रशासन ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि इन सावधानियों का पालन कर अपनी तथा अपने परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

आपात स्थिति में मदद के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर


जिला प्रशासन ने आपात स्थिति में तुरंत मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 0129-2227937 और 0129-2226262 जारी किए हैं। डीसी ने कहा कि इन नंबरों पर कॉल करने पर तुरंत कंट्रोल रूम से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है और हर समस्या पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

अफवाहों से बचें – आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें


डीसी ने दोहराया कि ऐसे समय में अफवाहें फैलना आम बात है, लेकिन नागरिकों को केवल जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गलत जानकारी न केवल भय पैदा करती है बल्कि राहत कार्यों में भी बाधा डालती है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें