नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

आठ महीने में हुई पिछले साल के 12 महीने से अधिक बारिश

शेयर करे :

इस बार बारिश फरीदाबाद जिले पर काफी मेहरबान हो रही है। आंकड़ों से इसी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। फरीदाबाद में पिछले साल पूरे 12 महीने में जितनी बारिश हुई थी, उससे अधिक बारिश अभी तक के आठ महीनों में ही हो गई है। इस बार फरीदाबाद जिले में अगस्त महीने के अंत तक 527.375 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले साल दिसंबर महीने के अंत तक हुई बारिश से करीब एक एमएम अधिक है। जुलाई व अगस्त महीने में इस बार पिछले साल की तुलना में काफी अधिक बारिश हुई है।

उत्तर भारत में इस बार मानसून के दौरान काफी अच्छी बारिश हो रही है। फरीदाबाद भी इस बारिश से अछूता नहीं रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार काफी अधिक बारिश देखने को मिल रही है। पिछले साल की तुलना में अगस्त महीने तक 31 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। जिला कृषि विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार फरीदाबाद में इस साल अगस्त महीने के अंत तक 527.375 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल अगस्त महीने तक केवल 362.125 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।

इस बार जनवरी से अगस्त महीने तक पिछले साल की तुलना में 165.25 एमएम बारिश अधिक दर्ज की गई है, जो पिछले साल की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक है। पिछले पूरे साल में उतनी बारिश नहीं हुई थी, जितनी इस साल अगस्त महीने तक ही हो गई है। आंकड़ों के अनुसार पिछले साल जनवरी से लेकर दिसंबर महीने तक 526.75 एमएम बारिश दर्ज की गई थी, जबकि इस साल अगस्त महीने तक इससे लगभग एक एमएम अधिक 527.375 एमएम बारिश हो चुकी है। फिलहाल मानसून खत्म होने को एक महीना बाकी है। फरीदाबाद में आमतौर पर मानसून सितंबर महीने के अंत तक सक्रिय रहता है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें