नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

चंदावली की पंचायत वाटिका के शिविर में 500 लोगों ने कराई अपनी स्वास्थ्य जांच

शेयर करे :

गांव चंदावली स्थित पंचायत वाटिका में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया, जिसमें गांव के करीब 500 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और डॉक्टरी परामर्श लिया। शिविर का आयोजन जनकल्याण समिति फरीदाबाद, गांव चंदावली ने बत्रा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के सहयोग से किया। इस दौरान डॉ. पंकज बत्रा, डॉ. कूलभूषण भारती, विरेंद्र गौड़, डॉ एनडी तिवारी, SHO उमेश कुमार, पूर्व सरपंच मुजेड़ी राजवीर, पूर्व सरपंच रचना शर्मा, मनोनित पार्षद जसवंत सैनी, रिंकू सैनी व हेमत शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

समिति के प्रधान चौधरी मानसिंह ने अपने संगठन की कार्यकारिणी के साथ अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि शिविर में डॉक्टरों की टीम ने ओपीडी लगातार लोगों में हृदय रोग, सामान्य रोग, महिलाओं संबंधित रोग आदि की जांच की। मरीजों को जरूरी परामर्श देने के साथ ही उन्हें मुफ्त दवाएं भी वितरित की गई। साथ ही कुछ मरीजों को सर्जरी संबंधित सलाह भी दी गई। इस दौरान डायटिशियन ने लोगों को अच्छा आहार खाने व स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही फिजियोथेरिपिस्ट ने जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द में राहत संबंधित कुछ व्यायाम लोगों को बताए। डॉ पंकज बत्रा ने कहा कि आज के समय में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें