नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

बाढ़ से खादर के गांवों को बचाने के लिए लगाई जा रही है कट्टों की दीवार

शेयर करे :

हथिनी कुंड बैराज से यमुना में छोड़े गए लाखों कयूसेक पानी के बाद यमुना किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा बन गया है। कई जगह यमुना नदी खतरे के निशान के पास पहुंच चुकी है। बाढ़ के पानी को गांवों में घुसने से रोकने के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से मिट्टी के कट्टों की दीवार लगाई जा रही हैं। जिससे खादर के गांवों में कम से कम नुकशान हो। जानकारी के अनुसार हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गे लाखों क्यूसेक पानी के बाद पलवल क्षेत्र के यमुना बसे गांवों में यमुना नदी के पानी के घुसने का खतरा बन गया है। जिसको रोकने के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से मिट्टी के कट्टों की दीवार लगाई जा रही हैं। जिससे खादर के गांवों में पानी को घुसने से रोका जा सकें। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यमुना नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा हैं। जिससे यमुना नदी में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

यमुना नदी के जल स्तर के तेजी से बढ़ने की वजह से यमुना नदी के आस-पास बसे गांव मेवलीपुर, इन्द्रानगर, थंथरी, बलई, दोषपुर, शेखपुर, गुरवाड़ी, माहौली, चांदहट, घोड़ी, प्रहलादपुर, मोहना, छांयसा आदि गांवों में यमुना नदी के पानी को घुसने से रोकने के लिए सिंचाई विभाग की टीमें मेवलीपुर, दोषपुर, गुरवाड़ी, माहौली आदि गांवों में मिट्टी के कट्टों से भरी दीवार लगा रहे हैं। जिससे खादर के गांवों में यमुना नदी के पानी को घुसने से रोका जा सके। जिससे लोगों के मकान, दुकान, कृषि औजार, अनाज, कपड़े, भूसा, बिजली के सामान आदि को कम से कम नुकशान हो। इसके लिए सिंचाई विभाग की टीमों ने यमुना किनारे के गांवों में मोर्चा संभाला हुआ है। इसके लिए सिंचाई विभाग की तरफ से निजी ठेकेदार व जेसीबी व मजदूरों की मदद भी ली जा रही हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मिट्टी की दीवार गांवों के चारों तरफ लगने से यमुना का अधिक मात्रा में पानी गांवों में घुसने से रूकेगा। जिससे बाढ़ से कम नुकसान होगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

दमदमा मार्ग पर सड़क सीमा में आ रहे स्ट्रीट लाइट के फाउंडेशन वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। स्ट्रीट लाइट पोल के फाउंडेशन

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि आपका किराएदार या घरेलू नौकर अपराधिक प्रवृत्ति का भी हो सकता है, या

सोहना से लोहटकी जाने वाले मार्ग पर पिछले 6 माह से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइट पोल उखाड़े जाने से परिषद को करीब

हमसे संपर्क करें