नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

वर्षा के हाई अलर्ट से सीएम ने UAE दौरा किया रद्द

शेयर करे :

हरियाणा में भारी वर्षा के अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संयुक्त अरब अमीरात दौरा रद्द कर दिया है।
वहीं 5 सितंबर तक प्रदेश के सभी विभागों के फील्ड अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मुख्य सचिव
अनुराग रस्तोगी ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए है। आदेश में सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर रहने को कहा गया हैं। सरकार की तरफ से जारी पत्र में यह भी कहा गया है कि इस अवधि के दौरान मुख्य सचिव या गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की मंजूरी के बिना किसी भी अधिकारी को छुट्टी न दी जाए। बारिश से प्रदेश में बिगड़ रहे हालात को देखते हुए हरियाणा सरकार ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इसको लेकर विभाग के कमिश्नर मोहम्मद साइन आदेश जारी कर चुके हैं।

साथ ही उन्होंने शहरों और गांवों में तैनात पंप ऑपरेटरों को हिदायत दी है कि वह पंप ऑफिस को छोड़कर कहीं न जाएं। उनके स्टेशन छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी को 2 से 5 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात दौरे पर जाना था। बारिश से बिगड़ रहे हालात को देखते हुए सीएम अपना दौरा रद्द कर चुके हैं। मुख्यमंत्री को दुबई में कई कारोबारियों के साथ बैठक करनी थी। यह फैसला भारी बारिश के अलर्ट और पहाड़ों में हो रही बरसात के बाद लिया गया है। पंचकूला में सोमवार को 3 ब्लॉक के स्कूलों में छुट्टी रही। इनमें मोरनी ब्लॉक के सभी स्कूलों के साथ बरवाला ब्लॉक का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बरवाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पारवाला, पिंजौर ब्लॉक का राजकीय प्राथमिक स्कूल प्रेमपुरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भोरियां और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाड़गोदाम शामिल हैं। सिरसा के ढुकड़ा गांव में स्कूल के मेन गेट में पानी भर गया। इस कारण स्कूल की छुट्टी करनी पड़ी। हरियाणा में इस बार मानसूनी सीजन में अब तक 40 हजार किसानों की 2 लाख 50 हजार एकड़ फसल डूब चुकी है। कृषि विभाग का कहना है कि इससे किसानों को 700 करोड़ रुपए नुकसान होने की आशंका है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद के विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का एक प्रेरणादायक अवसर प्राप्त

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

हमसे संपर्क करें