नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराई

शेयर करे :

दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 65 के पास एक तेज रफ्तार शिफ्ट कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार चालक और उसके साथी को चोट आई है। कार के एयरबैग खुलने के कारण कोई जान की हानि नही हुई है। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है।

दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे पर सुबह पांच बजे के करीब दिल्ली की तरफ से एक शिफ्ट कार आ रही थी। गांव साहूपुरा सेक्टर 65 के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार में कार डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार ने एक्सप्रेसवे पर 3 पलटी मारी। जिसके कारण कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया। जिसके बाद आस-पास के वाहन चालकों ने दोनों को कार से बाहर निकला और उनको इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी अतुल ने बताया कि वो ऑटो चलाते है। कार उनके ऑटो के आगे चल रही थी, अचानक से कार डिवाइडर से टकराई और पलट गई। बाद में जब उन्होंने चालक से हादसे के बारे में पूछा तो बताया गया कि कार का इंजन बंद हो गया था। जिसके कारण हैंडल लॉक हो गया और कार कंट्रोल से बाहर हो गई।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची थी । लेकिन तब तक उनको अस्पताल लेकर जाया जा चुका था। चालक और उसके साथी के बारे में जानकारी नही मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें