नवीनतम पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्रेस वार्ता करते

होली भारत के सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है,

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

शेयर करे :

दिल्ली में मंगलवार को हुई भारी बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। राजधानी और आस- पास के इलाकों में भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई, खासकर दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर। वहीं, यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के चलते बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर की स्थिति की समीक्षा की।

मंगलवार को यमुना नदी के खतरे के निशान को पार करने के साथ ही, दिल्ली के यमुना पार क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पानी घरों में घुसने लगा है। यमुना आज खतरे के निशान को पार कर गई, जिससे राजधानी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया। सीएम रेखा ने लोहे के पुल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन में भी व्यवधान देखने को मिल रहा है। पानी भरने और कम विजिबिलिटी के चलते एयरलाइंस ने यात्रियों को यात्रा से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।

जलस्तर खतरनाक स्तर के करीब आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम 5 बजे तक ओल्ड रेलवे ब्रिज पर पानी का स्तर 204.94 मीटर दर्ज किया गया। हथिनीकुंड बैराज से 2,92,365 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि वजीराबाद बैराज से 41,830 क्यूसेक और ओखला बैराज से 56,455 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ। सुबह 9 बजे हथिनीकुंड बैराज से 3,29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद जसवंत पवार सैनी द्वारा होली के पावन अवसर पर अपने क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों के सम्मान में एक विशेष

अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बढ़ते संघर्ष ने

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन जगाधरी में एक भावुक व सम्मानजनक माहौल के बीच पुलिस विभाग के

हमसे संपर्क करें