ESIC मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लंबे समय से बनीअव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं।अस्पताल प्रबंधन की ओर से एक कॉर्डिनेशन कमेटी कागठन किया है, जिसमें सिक्योरिटी, हाउसकीपिंग और मेंटिनेंस विभागों की टीमों को शामिल किया गया है।
कमेटी का उद्देश्य अस्पताल परिसर की समग्र व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना और मरीजों एवं परिजनों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराना है। अस्पताल में कई बार साफ-सफाई, सुरक्षा और रख-रखाव की व्यवस्थाओं पर सवाल उठते रहे हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने गंदगी, असुरक्षा और उपकरणों के खराब रहने जैसी शिकायतें समय-समय पर उठाई थीं।
इन समस्याओं के समाधान के लिए गठित यह कमेटी नियमित रूप से समन्वय बैठक करेगी और अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल सुनिश्चित करेगी। कमेटी का प्रमुख ध्यान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, शौचालयों की स्थिति, वार्डों में हाउसकीपिंग, उपकरणों की मरम्मत, लाइटिंग और पानी की सप्लाई के साथ-साथ सुरक्षा पर रहेगा। सुरक्षा टीम अस्पताल के अंदर और बाहर निगरानी मजबूत करेगी, किसी भी तरह की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधि पर तुरंत रोक लगाई जा सके। इसकी कमान संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे का सौंपी गई है।