श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से सूरजकुंड रोड स्थित वृंदावन ग्रेंड में श्री श्याम आनंद उत्सव का आयोजन किया
गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर शामिल हुए। इस कार्यक्रम में करीब ढाई हजार से अधिक भक्त आए। कार्यक्रम में हवन यज्ञ किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि उत्सव में श्याम बाबा के सुंदर भजनों पर भक्त झूमने लगे।
ट्रस्ट की ओर से सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई। भक्तों ने श्याम बाबा का पूजन करके आशीर्वाद लिया। ट्रस्ट के सदस्य प्रदीप मित्तल, अंकित मित्तल, आकाश गुप्ता मुकेश, पुनीत गुप्ता, दिनेश मित्तल, अजय गोयल और कृष्णा अग्रवाल ने मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, महामंत्री विष्णु मित्तल, मेयर प्रवीण जोशी व कई विधायक, निगम पार्षद अधिकारी शामिल हुए।