अनुभवी राजनयिक दीपक मित्तल को मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया।
भारतीय विदेश सेवा के 1998 बैच के अधिकारी मित्तल वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त नोट में कहा, उम्मीद है कि वह शीघ्र ही कार्यभार संभाल लेंगे।मित्तल इससे पहले 2020 से 2022 तक कतर में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत थे।
दोहा में उनके कार्यकाल के दौरान, भारत ने तालिबान के साथ पहला राजनयिक संपर्क स्थापित किया था।मित्तल ने 2018 से 2020 तक विदेश मंत्रालय मुख्यालय में पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान (PAI) डेस्क का भी कार्यभार संभाला।उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच संबंधों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है