नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Agrawal College बल्लभगढ़ में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

शेयर करे :

अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ विंग-1 के परिसर में यूथ रेड क्रॉस और NSS द्वारा अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद के सहयोग से विद्यार्थियों एवं समस्त कर्मचारी विभाग के लिए निशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगाया गया। अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान एवं अग्रवाल कॉलेज अध्यक्ष गवर्निंग बॉडी देवेंद्र कुमार गुप्ता एवं अग्रवाल कॉलेज महासचिव गवर्निंग बॉडी दिनेश कुमार गुप्ता की सद्प्रेरणा से कॉलेज में न केवल विद्यार्थियों के बल्कि समस्त कर्मचारी विभाग के शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अनेक प्रकार के शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं।

अग्रवाल कॉलेज कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के संरक्षण में एवं विंग-1 के इंचार्ज डॉ. सचिन गर्ग के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में अमृता हॉस्पिटल, क्लोव डेंटल क्लिनिक, दृष्टि आई सेंटर से आए छह डॉक्टरो की टीम ने रक्तचाप, ब्लड शुगर, ईसीजी, वजन की जाँच, सामान्य स्वास्थ्य परामर्श, दंत परीक्षण, नेत्र परीक्षण जैसे महत्वपूर्ण परीक्षण करते हुए अनेक प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी दीं। न केवल विद्यार्थियों ने बल्कि स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक सक्रियता के साथ परीक्षण कराते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता दर्शाई। इस शिविर में लगभग 350 विद्यार्थियों एवं प्रवक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन करवाए और नि:शुल्क जांच का लाभ उठाया। उत्साहपूर्वक भागीदारी के चलते यह स्वास्थ्य जांच शिविर सफल एवं सार्थक रहा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें